Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की हालत स्थिर, आरोपियों की गिरफ्तारी की अटकलें

Published

on

Bhim Army chief Chandrashekhar condition stable

Loading

सहारनपुर। भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि चंद्रशेखर पर देवबंद की गांधी कॉलोनी में कार में आए बदमाशों ने कल चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वह घायल हो गए और उनकी कार के शीशे भी टूट गए।

चंद्रशेखर को पहले देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में अस्पताल में समर्थक एकत्र हो गए। हमले का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। आजाद से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आजाद की स्थिति स्थिर है। उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी दे दी जाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

तेहरवीं से लौट रहे थे चंद्रशेखर

बुधवार शाम चंद्रशेखर देवबंद की गांधी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय कुमार की माता की तेहरवीं में शामिल होने आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से लौट रहे थे। उनके साथ कार में जिला पंचायत सदस्य कारी नौशाद और महक सिंह सहित कई पदाधिकारी भी बैठे थे।

फ्लाईओवर के नीचे यूनियन तिराहे के पास कार सवार बदमाशों ने उनपर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पेट को दाईं ओर छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। हाईवे पर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की है।

हरियाणा नंबर की कार में थे हमलावर

पुलिस की अभी तक जांच में सामने आया कि चंद्रशेखर पर हमला करने वाले दो लोग थे, जबकि तीसरा व्यक्ति कार चला रहा था। बदमाशों की कार का नंबर हरियाणा का था। भीम आर्मी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध के मुताबिक स्टेट हाईवे पर जानकारी करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार दो लोगों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग की, जबकि एक व्यक्ति कार चला रहा था।

बदमाशों की कार पकड़े जाने की चर्चा

आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला करने वाले बदमाशों की कार पकड़े जाने की चर्चा देर रात तेज हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार को सहारनपुर क्षेत्र में ही बरामद कर लिया है, लेकिन बदमाशों नहीं पकड़े गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने ओरापियों को भी पकड़ लिया है। हालांकि, इस पर अभी कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।

उत्तर प्रदेश

एटा में युवक ने 8 बार डाला बीजेपी उम्मीदवार को वोट, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज विधानसभा में 13 मई को हुई वोटिंग के बाद एक युवक का फर्जी वोटिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक वीडियो में एक के बाद एक आठ बात वोट डालता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान का बताया जा रहा है। चुनाव आयोग ने एटा जिले के नयागांव थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई। वीडियो में दिख रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दो मिनट के इस वीडियो में मतदाता को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत को कम से कम 8 बार वोट करते देखा जा सकता है। हालाँकि, फिलहाल इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। गौरतलब है कि राजपूत उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। खुलासे के बाद, ARO प्रतीत त्रिपाठी की शिकायत के आधार पर नया गांव पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) और अन्य संबंधित कानूनों की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। इसमें आईपीसी की धारा 171एफ (चुनाव से संबंधित अपराध), आईपीसी की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के लिए सजा) सहित, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128, 132 और 136 (मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, चुनाव में धोखाधड़ी से संबंधित) शामिल हैं।

यहां तक ​​कि चुनाव आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि, “प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया गया है। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को घटना के समय मतदान केंद्र पर मौजूद सभी अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

Continue Reading

Trending