Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

19 मई को है शनि जयंती, इन पांच राशि के जातकों के लिए है बेहद शुभ

Published

on

Shani Jayanti is on May 19

Loading

नई दिल्ली। न्‍याय के देवता शनि देव हमेशा ही बुरा करते हों, यह एक भ्रम है। अच्‍छे कर्म करके शनि देव को प्रसन्‍न किया जा सकता है। शनि को प्रसन्‍न करने के लिए शनि जयंती का दिन सर्वोत्‍तम माना गया है। ज्‍येष्‍ठ मास की अमावस्‍या को शनि जयंती मनाई जाती है।

यदि अमावस्‍या शनिवार को पड़े तो उसे शनि अमावस्‍या कहते हैं। इस बार शनि जयंती 19 मई को पड़ रही है और यह 5 राशि वालों के लिए विशेष शुभकारी है।

इन 5 राशियों के लिए शुभ है शनि जयंती

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र हैं और शुक्र शनि के मित्र ग्रह हैं। इसलिए शनि वृषभ राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। शनि जयंती वृषभ राशि वालों को शुभ फल देगी। इन जातकों को धन, पद, मान-सम्‍मान सब मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

तुला राशि

तुला राशि के स्‍वामी भी शुक्र हैं और इस राशि में शनि उच्‍च अवस्‍थान में रहते हैं। लिहाजा तुला राशि के जातकों पर भी शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये जातक गरीब-जरूरतमंदों की मदद करें। जानवरों को भोजन दें तो इन्‍हें शनि की कृपा से अपार सफलता, पैसा, प्रसिद्धि और खुशी मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों पर भी शनि देव मेहरबान रहेंगे। उन्‍हें माता-पिता से सहयोग मिलेगा। कोई अहम काम पूरा होगा। करियर में उन्‍नति होगी। बड़ी सफलता दिल खुश कर देगी। धन लाभ के भी योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। अभी शनि कुंभ राशि में ही हैं और इस राशि पर साढ़े साती चल रही है। शनि जयंती कुंभ राशि वालों के लिए राहत लाएगी। धन लाभ होगा। मेहनत का फल, प्‍यार और सम्‍मान मिलेगा।

मकर राशि

शनि मकर राशि के भी स्वामी हैं और इस राशि के जातकों पर कृपा करते हैं। शनि के प्रभाव से ही मकर राशि वालों में नेतृत्‍व क्षमता अच्‍छी रहती है। शनि जयंती नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की देगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी के पूर्ण सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending