Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में बस दुर्घटना, 17 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

Published

on

Bus-accident

Loading

काठमांडू । नेपाल में एक बस दुर्घटना में बुधवार को 17 भारतीय तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पृथ्वी राजमार्ग पर तेज गति से दिशा बदलने के दौरान बस नदी में जा गिरी।

पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह खाडका ने बताया कि दुर्घटना सुबह 6.40 बजे उस समय हुई, जब कई भारतीय तीर्थ यात्रियों से सवार बस पृथ्वी राजमार्ग पर फिसल गई और 200 मीटर तक पलटी खाती हुई धाडिंग जिले में जयाप्रे नदी में जा गिरी।  उन्होंने कहा, “हम दुर्घटना में मारे गए नौ पुरुषों और आठ महिलाओं का नाम और पता जानने की कोशिश कर रहे हैं।” पुलिस ने बताया कि 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बस में सवार 45 लोग पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर भारत के गोरखपुर लौट रहे थे। घायलों का टीचिग हॉस्पीटल, वयोदहा हॉस्पीटल, शाहिद मेमोरियल हॉस्पीटल और नोरविक हॉस्पीटल सहित काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर राहत कार्य चलाया।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending