Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इटावा की छात्राएं मार्शल आर्ट में बनाएंगी विश्व रिकार्ड

Published

on

martial-art

Loading

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चार स्कूलों की 1700 छात्राएं 26 अप्रैल को एक साथ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर विश्व रिकार्ड बनाएंगी। प्रदेश की हर लड़की मार्शल आर्ट सीखे, इसके लिए शासन ने आदेश भी जारी किए हैं। राज्य महिला आयोग ने प्रदेशभर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को मार्शल आर्ट स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग की जिम्मेदारी यश भारती सम्मान प्राप्त व विश्व रिकार्ड धारक अभिषेक यादव को सौंपी है।

प्रशिक्षण की शुरुआत राजधानी लखनऊ के अलावा इटावा में भी शुरू की जा चुकी है। इटावा के संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मार्शल आर्ट कैम्प लगाकर एक हजार छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि आजकल छात्राएं घर से बाहर निकलने में संकोच करती हैं। बहुत जरूरी हुआ तो अपने भाई व परिवार के किसी सदस्य के साथ ही बाहर निकल पाती हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राएं बेखौफ अकेली निकल पाएंगी और अराजक तत्वों का डटकर मुकाबला करेंगी। मार्शल आर्ट छात्राओं को नई दिशा देगा।

स्कूल के प्राचार्य डॉ. आनंद ने बताया कि इटावा की छात्राएं पहली बार इतिहास रचने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को चार स्कूलों की 1700 छात्राएं एक साथ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर विश्व रिकार्ड बनाएंगी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending