Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

स्वदेशी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का उत्तर प्रदेश में आगाज

Published

on

Loading

अनुराग अध्यक्ष व प्रियंका सचिव नामित

लखनऊ। केरल की प्राचीन बहुप्रचालित मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू को भारतीय खेल एवं युवा कल्याण मत्रांलय द्वारा हाल ही में मान्यता प्रदान कर दी गयी है। गत वर्ष में प्रदर्शित हिन्दी फिल्म-कामाण्डो में विद्युत जामवाल व बागी के लिए टाईगर श्राफ ने कलारीपयट्टू का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए इसकी अदभुत तकनीकों का फिल्म में प्रदर्शन किया गया जिससे कि देश व विदेशो में इसकी लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है।

प्रदेश में इसके प्रचार व प्रसार के लिए संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पूणथुरा सोमन ने  उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय से वार्ता की और लखनऊ में एक अधिकारिक सभा का आयोजन किया जिसमें प्रदेश से विभिन्न मार्शल आर्ट कोच, खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। सभा में सर्वसम्मति से  अनुराग मिश्रा लखनऊ नगर उपाध्यक्ष भाजपा को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पद, प्रियंका अग्रवाल को सचिव पद व शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नामित किया गया।

सदस्य के रूप में नीरज श्रीवास्तव, अमील शम्सी, विनीत बिसारिया, कमल अग्रवाल, मनीष निगम, मुकेश कुमार, व हेमन्त दीक्षित को मनोनीत किया गया।

सभा में प्रदेश में इसके प्रसार के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विचार किया गया व फरवरी 2018 में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के प्रतिभाग की तैयारी के लिए केरल से कोचों को भेजने के लिए राष्ट्रीय महासचिव पूणथुरा सोमन ने आश्वस्त किया।राष्ट्रीय महासचिव सोमन ने यह भी बताया कि कलारी शब्द तमिल भाषा से है जिसका अर्थ प्रशिक्षण केंद्र या विद्यालय होता है व पयट्टू का अर्थ युद्ध/कड़ी मेहनत करना होता है। इसमें हाथ और पैरो से प्रहार के साथ मल्लयुद्ध, छड़ी, चाकू, कटार, तलवार-ढाल के साथ मर्म व चिकित्सा प्रणाली का भी ज्ञान प्रदान किया जाता है। इसका कठोर प्रशिक्षण शारीरिक संस्कृति और मानसिक अनुशासन देता है। प्राचीन मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने अपने सबसे अनुयाय ऋ षि परशुराम को अदभुत कलारिपयट्टू तकनीकों को सिखाया था जिन्होनें इस युद्ध कौशल कला को केरल व तमिलनाडू में प्रचलित किया था।

खेल-कूद

IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी

Published

on

Loading

लखनऊ। आईपीएल के 32वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी। गुजरात को पिछले 6 मैचों में 3 में जीत नसीब हुई है। अंक तालिका में 6वें स्थान पर है। अपने पिछले मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। वहीं, दिल्ली को इस सीजन में 6 में से 4 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर है। हालांकि पिछले मैच में डेब्यूटेंट जैक फ्रेजर-मैकगर्क की धमाकेदार पारी बदौलत दिल्ली आईपीएल में लखनऊ पर अपनी पहली जीत दर्ज करके आ रही है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक दूसरे खिलाफ 3 मैच खेले हैं। जिसमें जीटी ने 2 और डीसी ने 1 मैच जीता है।

जीटी बनाम डीसी आमने-सामने: 3

गुजरात टाइटंस: 2

दिल्ली कैपिटल्स: 1

जीटी बनाम डीसी मैच का समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

जीटी बनाम डीसी मैच स्थल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत में टेलीविजन पर जीटी बनाम डीसी मैच का सीधा प्रसारण: जीटी बनाम डीसी मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा।

भारत में लाइव स्ट्रीम: जीटी बनाम डीसी की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर उपलब्ध होगी।

टीमें:

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार, केन विलियमसन, जयंत यादव, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, संदीप वारियर, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, अभिषेक पोरेल, झाय रिचर्डसन, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, ललित यादव, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, मिशेल मार्श, लिज़ाद विलियम्स, रिकी भुई, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा

Continue Reading

Trending