Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत की वायु गुणवत्ता के लिए विश्व बैंक का नया कार्यक्रम

Published

on

वाशिंगटन,विश्व-बैंक,पीएमईएच,भारत,चीन,मिस्र,नाइजीरिया,दक्षिण-अफ्रीका,ग्लोबल-सिटीजन

Loading

वाशिंगटन | विश्व बैंक के नए कार्यक्रम में भारत, चीन, मिस्र, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के पांच प्रमुख शहरी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआती लागत लगभग 4.5 करोड़ डॉलर है। विश्व बैंक द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदूषण प्रबंधन एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य (पीएमईएच) कार्यक्रम से अगले पांच वर्षो में इन शहरों के लगभग 15.0 करोड़ लोगों के लिए पर्यावरणीय स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार हो सकता है। ‘पीएमईएच’ एक नया बहुदाता ट्रस्ट फंड है, जो अन्य देशों और सब-सहारा अफ्रीकी शहरों को भी मदद पहुंचाएगा। इसका उद्देश्य भूमि और जल प्रदूषण को कम करना है।

प्रदूषण से प्रतिवर्ष 90 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है, जिनमें से अधिकतर लोग विकासशील देशों से हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 2012 में ही अनुमानित रूप से 70 लाख लोगों की अंदरूनी और बाहरी वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों से मौत हुई है। अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी स्थित राष्ट्रीय मॉल में शनिवार को आयोजित ‘ग्लोबल सिटीजन 2015 अर्थ डे’ कार्यक्रम में प्रदूषण समाप्त कर लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करने की प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारियों ने दुनिया भर के संगीतज्ञों के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में चीन और अमेरिका के संगीतज्ञों ने स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रदूषण समाप्त करने के लिए संगीत प्रस्तुति भी दी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending