Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विदेशों से आए यात्रियों में मिले कोरोना के नए केस, लगाए गए कई प्रतिबंध

Published

on

New cases of corona

Loading

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क चीन, जापान और अमेरिका में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए भारत भी सतर्क हो गया है। इस बीच भारत के अलग-अलग राज्यों में विदेश से आए कोरोना (COVID-19 India) के नए मामले मिलने से सब और सचेत हो गए हैं।

यह भी पढ़ें

चीन में हाहाकार, अलर्ट पर भारत सरकार; जानें क्या कहा डॉ. रणदीप गुलेरिया ने

राजस्थान में टीचर भर्ती का पेपर लीक, सरकार ने रद्द की परीक्षा

इसको लेकर केंद्र के साथ कई राज्य सरकारों ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकारों द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

यूपी के आगरा में चीन से लौटे एक युवक के कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग युवक के 7 दिन आइसोलेट रहने तक निगरानी करेगा। इस बीच युवक का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ के केजीएमयू भेजा जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में म्यांमार से लौटे चार और कोलकाता में दुबई और म्यांमार से आए 2 नए मामले मिले हैं। बिहार के बोधगया में भी यूके और म्यांमार से आए विदेशी नागरिकों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। राज्य सरकार अब बोधगया आए विदेशी यात्रियों के टेस्ट करवाने लगी है।

कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र ने एयरपोर्ट पर विदेश से आ रहे यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग का आदेश दे दिया है। हर फ्लाइट में से 2 फीसद लोगों का टेस्ट किया जाएगा।

केंद्र ने इसी के साथ उन सभी यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, जिन देशों में कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखा गया है। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग-कॉन्ग, बैंकॉक आदि हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। यूपी में भी पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं आम लोगों को लेकर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है।

उत्तराखंड सरकार ने भी देश में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।  इसी तरह कर्नाटक, मुंबई और दिल्ली के एम्स में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

New cases of corona, New cases of corona latest news, New cases of corona news, New cases of corona latest,

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending