अन्य राज्य
गुजरात: भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की सूची, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी टिकट
अहमदाबाद। गुजरात (gujrat) में 27 साल से सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 160 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें
गुजरात: क्या खत्म होगा कांग्रेस का 27 साल का इंतजार? क्या कहता है सर्वे
लाख कोशिशों के बाद भी रातों को नहीं आती नींद, सोने से पहले न खाएं ये 3 चीजें
जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें 84 उन सीटों के हैं, जहां पहले फेज में 1 दिसंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोढिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
मांडवी से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो हाल ही में पुल हादसा वाले मोरबी से कांतिलाल पर भरोसा जताया गया है। अंजार से त्रिकम भाई और गांधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जाम नगर नॉर्थ से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को टिकट दिया गया है। जामनगर ग्रामीण से राघव जी को उतारा गया है।
राजकोट से उदयभाई को टिकट दिया गया है। पोरबंदर से भाजपा ने बाबू भाई पोखरिया पर भरोसा जताया है। भरुच से रमेश भाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है। जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।
गुजरात में करीब 5 करोड़ मतदाता 1 और 5 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, 8 दिसंबर को मतगणना होगी। गुजरात में भाजपा 27 सालों से सत्ता में है और लगातार सतवीं बार चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी भाजपा से सत्ता छीनने का प्रयास कर रही है। हाल में आए अधिकतर सर्वे में भाजपा को जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
gujrat, gujrat election, gujrat bjp candidate list, gujrat election news,
अन्य राज्य
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।
‘ये सैनिकों का अपमान’
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।
अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।
-
नेशनल2 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल1 day ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
मनोरंजन1 day ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
पीएम मोदी के नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, तैयारियों का लिया जायजा