Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

गुजरात: क्या खत्म होगा कांग्रेस का 27 साल का इंतजार? क्या कहता है सर्वे   

Published

on

gujarat assembly elections

Loading

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव (gujarat assembly elections) में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 27 साल से भाजपा की ही सरकार, इस बार क्या खत्म होगा कांग्रेस का इंतजार?  हालांकि इसका सटीक जवाब 8 दिसंबर मतगणना वाले दिन ही मिलेगा लेकिन वोटिंग से पहले सर्वे एजेंसियां जनता का मूड भांपने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें

Gujarat Election: रविंद्र जडेजा के सामने धर्मसंकट, पत्नी का साथ या बहन का सपोर्ट

अमेरिका में बच्चों पर टूटा कोरोना का कहर, पिछले एक हफ्ते में 30 हजार बच्चे संक्रमित

अधिकतर सर्वे में दावा किया गया है कि एक बार फिर भाजपा सरकार बना सकती है। आम आदमी पार्टी (आप) भी जड़ जमाती दिख रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस को इस बार ‘आप’ की एंट्री से नुकसान होता दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का भी कहना है कि भाजपा विरोधी मतों में बंटवारे से कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा हो सकता है।

रिपब्लिक भारत और पी मार्क की ओर से गुरुवार को जारी किए गए सर्वे में कहा गया है कि 27 साल से सत्ता में आने का इंतजार कर रही कांग्रेस को कम से कम 5 साल और सब्र करना होगा। भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकती है।

ओपिनियन पोल का अनुमान है कि भाजपा को 127-140 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 24-36 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। आम आदमी पार्टी (आप) को 9-21 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। अन्य के खाते में 0-2 सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई है।

रिपब्लिक भारत और पी मार्क के ओपिनियन पोल का अनुमान है कि भाजपा को 46.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस 28.4 फीसदी वोट पर कब्जा कर सकती है। आम आदमी पार्टी को 20.6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य को 4.8 फीसदी वोट मिल सकते हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को वोट शेयर को जोड़ दिया जाए तो भाजपा को अनुमानित वोट से अधिक हो जाता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई में गुजरात में मेहनत कर रही ‘आप’ भले ही तीसरे नंबर पर दिख रही हो, लेकिन शून्य से 20 फीसदी वोट शेयर के उछाल को भी बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा सकता है। पिछले चुनाव में आप ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और सभी पर जमानत जब्त हो गई थी।

gujarat assembly elections, gujarat assembly elections news, gujarat assembly elections latest news, gujarat assembly elections survey,

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending