Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

घोटालेबाज़ केएल पटेल पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो की संपत्ति कुर्क

Published

on

केएल पटेल

Loading

प्रयागराज। शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड केएल पटेल की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क की गई है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के तहत की गई। शिक्षक भर्ती के मामले में केएल पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मूल रूप से बहरिया के रहने वाले पटेल के दो आलीशान मकान प्रयागराज शहर के ममफोर्डगंज में हैं। कुर्क की कारवाई के दौरान यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई।

यह भी पढ़ें

केजरीवाल को अपने घर ‘डिनर’ कराने वाला बोला- हम तो मोदी साहब के आशिक

जेल में कैदियों की नियमित जांच करने पहुंची थी महिला डॉक्टर, एक ने की रेप की कोशिश

बता दें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल भेजा गया सरगना केएल पटेल शिवकुटी थाने से वांटेड चल रहा था। 2019 में रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में पेपर आउट कराने के मामले में पटेल समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में नकल का भंडाफोड़ एसटीएफ ने किया था। जांच में पता चला है कि पटेल ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। इसकी भी जांच शुरू कर दी गई।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य और स्कूल प्रबंधक केएल पटेल इतना शातिर शख्स है कि महज कुछ सालों में उसने कई करोड़ की संपत्ति अर्जित कर ली। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि वह रेलवे, क्लर्क, शिक्षक, लेखपाल आदि भर्तियों में सेंधमारी करता था। 2019 में एसटीएफ ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में नकल और पेपर आउट का खुलासा किया था।

इसमें तकरीबन आधा दर्जन लोग पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गिरोह का सरगना केएल पटेल है। पुलिस ने पटेल और उसके चेले संतोष बिंद को उस मामले में वांटेड कर दिया था। संतोष बिंद वही शख्स है जिसे पटेल के साथ 69000 शिक्षक भर्ती में जेल भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending