Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर बोल पड़ी सनी देओल की फिल्म ‘चुप’, दर्शकों से मिली सराहना

Published

on

Loading

मुंबई। सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म “चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट” ने पहले ही अपनी लागत का 32 फीसदी हिस्सा कमा दिया है। फिल्म को न केवल क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। बल्कि दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

23 सितंबर राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के दिन रिलीज हुई फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही अच्छी कमाई की है। सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रनवे 34 और शाहिद कपूर की जर्सी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सामने आ रहे शुरुअती आंकड़ों के अनुसार, आर बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.60 से 3.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म सिर्फ 10 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है।

रिलीज से पहले ही चुप ने अजय देवगन, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को पछाड़ दिया था। बुधवार शाम तक, फिल्म ने पूरे भारत में 63,000 टिकट बेचे थे और रिलीज के दिन फिल्म ने लगभग 4 लाख टिकट बेचे, जो अजय देवगन की रनवे 34, शाहिद कपूर की जर्सी और रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार के लिए बेचे गए टिकट्स की संख्या से कहीं ज्यादा थी।

आर बाल्की द्वारा निर्देशित, चुप एक साइकोलॉजिकर थ्रिलर फिल्म है। सनी देओल और दुलकर सलमान के अलावा इस फिल्म में पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का कैमियो भी है। इसके जरिए निर्देशक आर बाल्कि ने सिनेमा के कालजयी फिल्मकार गुरुदत्त को ट्रिब्यूट दिया है।

राकेश झुनझुनवाला, जयंतीलाल गड़ा, अनिल नायडू और गौरी शिंदे के निर्देशिन में बनी चुप, आठ हफ्ते बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी। रिलीज के दो महीने यानी 23 नवंबर 2022 के बाद यह फिल्म ओटीटी पर आएगी।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending