Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सरकार बनाना आसान लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए कठिन परिश्रम जरूरी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को देश की परवाह नहीं होती है, उन्हें इस बात से भी फर्क नहीं पड़ता कि राष्ट्र का वर्तमान बने या फिर बिगड़े। ‘हर घर जल’ इवेंट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग पानी के लिए बड़ी-बड़ी बातें जरूर कर सकते हैं लेकिन इसके लिए काम नहीं कर सकते।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सरकार बनाने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते लेकिन देश के निर्माण के लिए ऐसा करना पड़ता है। कठिन परिश्रम करना जरूरी है।’ पीएम मोदी ने कहा भाजपा ने राष्ट्र के निर्माण का रास्ता चुना है। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि देश की समस्याओं का हल निकाला जाए और भविष्य को बेहतर किया जाए।

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, ‘जो लोग देश की चिंता नहीं करते हैं, वे उसके बारे में कुछ नहीं सोचते। वे लोग जनता से पानी को लेकर बड़े वादे कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए विजन के तौर पर कुछ कर नहीं सकते।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से जल की चिंता करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीते 8 सालों में हमारी सरकार ने जल के संरक्षण पर जोर दिया है। हमने देश के 10 करोड़ ग्रामीणों तक पानी की सुविधा पाइपलाइन से पहुंचाने में सफलता पाई है। सभी के प्रयासों से सरकार को यह बड़ी सफलता मिली है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाए।

बीते महीने भी पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ लोग देश में रेवड़ी कल्चर लाने की तैयारी में हैं।

 

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending