Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- सुधर जाओ नहीं तो मैं सुधार दूंगा

Published

on

Loading

प्रतापगढ़। जनपदों के दौरे पर निकले प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज शनिवार को प्रतापगढ़ विकास भवन सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ब्रजेश पाठक से सीएमओ और सीएमएस के विरुद्ध मनमानी करने का आरोप लगाया।

मेडिकल कालेज में चिकित्सकों के विरुद्ध हुए विवाद के मामले में उप-मुख्यमंत्री ने कालेज के प्रिंसिपल और सीएमओ से कहा कि काफी शिकायतें मिल रही हैं। सुधर जाओ नहीं तो मैं खुद सुधार दूंगा।

डीपीआरओ नहीं बता सके कितने हैंडपंप लगे

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री बात ही बात में डीपीआरओ से ग्राम पंचायतों में लगे हैंडपंप के बारे में जानकारी चाही तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

डिप्टी सीएम ने मांधाता ब्लाक के खुझी गांव की प्रधान पति अंसार अहमद से फोन पर बात की। कहा कि ब्रजेश पाठक मंत्री प्रतापगढ़ से बोल रहा हूं… आपके यहां विकास कार्य हुआ है कि नहीं।

जवाब में प्रधान पति ने कहा कि हमारे यहां पानी की टंकी बनी है। जो लीकेज है, उन्होंने जल निगम के एक्सईएन को समस्या दूर करने के लिए कहा।

भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

इससे पूर्व भाजपा कार्यालय पर ब्रजेश पाठक के निकलने के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हुआ यूं कि उप मुख्यमंत्री के निकलने के दौरान किसी ने कौशांबी सांसद विनोद सोनकर को धक्का दे दिया।

सांसद विनोद सोनकर के पीआरओ को लगा भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सुभाष मिश्र ने धक्का दिया है। इस पर सुभाष और सांसद सोनकर के पीआरओ के बीच कहासुनी और हाथापाई होने लगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बचाव किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि एक कार्यकर्ता सांसद विनोद सोनकर के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी लेकर उनके पीआरओ से कुछ कहासुनी हुई थी। कोई मारपीट नहीं हुई है। सब ठीक है।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending