Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

विपरीत परिस्थितियों में भी स्वामी विवेकानंद ने भारत को पूरे विश्व में दी पहचान: बृजेश पाठक

Published

on

Brijesh Pathak

Loading

21 जिलों का भ्रमण कर वापस लौटी विवेकानंद संदेश यात्रा उप्र

लखनऊ। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से तथा विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वामी जी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विवेकानंद संदेश यात्रा उप्र का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के जयंती 12 जनवरी 2023 से लखनऊ से शुरू होकर 21 जिलों,7 मंडलों से गुजरती हुई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर 23 जनवरी आज लखनऊ पहुंची। लखनऊ पहुंचने पर लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में यात्रा के कर्मवीर यात्रियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक थे और कार्यक्रम का संचालन प्रो शीला मिश्रा ने किया,अध्यक्षता मेजर जनरल एके चतुर्वेदी, हनुमंत राव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी विशिष्ट अतिथि, प्रान्त संचालक दयानंद लाल यात्रा प्रमुख, भानु प्रताप सिंह यात्रा संयोजक, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। भानु प्रताप सिंह जी ने अपने उद्बोधन में पूरी यात्रा प्रारम्भ और पूर्ण होने तक के प्रगति पर प्रकाश डालते हुए यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का स्वागत एवं बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने अध्यात्मिक शक्तियों के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी भारत को पूरे विश्व में एक पहचान दी। भारत की गौरवशाली संस्कृति की रक्षा मे हमारे यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का भी बड़ा योगदान है। कोविड महामारी मे भारत की ताक़त का जिक्र करते हुए सभी को शुभ कामनाएं दी।

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमंत राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन दो प्रकार का होता है, सफल जीवन और सार्थक जीवन, सार्थकता जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए, स्वामी विवेकानंद जी के सन्देश मे चार खंभे हैं ये चार दिव्य गुण हैं निरहंकार, निर्ममता,त्याग,सेवा जो भी इन चार बिंदु को अपनाएगा उसका जीवन सार्थक बन जायेगा।

मेजर जनरल अजय कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आज मैं अपने श्रद्धा सुमन नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को देता हूं। दुर्भाग्य से लगभग 8 हज़ार वर्ष तक की पुरानी गुलामी की मानसिकता तोड़ी, स्वामी जी ने कहा था कि देश को जागने की जरूरत है, इस समाज में कोई भी काम कमतर नहीं है।

गर्व से कहो कि हम भारतीय हैं स्वामी जी के इस सन्देश को कई महापुरुषों ने अपनाया यह सन्देश आज भी प्रासंगिक है। विवेकानन्द संदेश यात्रा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए इसके प्रति तटस्थता ठीक नहीं जो तटस्थ हैं इतिहास उनको। सन्देश यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही चेंज एजेंट हो अपने काम में गर्व करो बदलाव अवश्य आयेगा।

विवेकानन्द संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के बारे में

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वामी जी के राष्ट्रीय चेतना जागृत करने वाले विचारों को जन – जन तक ले जाने हेतु विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्वामी जी की जयंती 12 जनवरी से लखनऊ से से प्रारंभ होकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के 21 जिलों( लखनऊ, बाराबंकी,अयोध्या, बस्ती,संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौसांबी, चित्रकुट, बांदा,फतेहपुर,कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव) का भ्रमण करते हुए लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में समापन समारोह आयोजित किया गया।

इस यात्रा में युवाओं हेतु योग व्यायाम, स्वामी जी के विचारों पर आधारित बौद्धिक विमर्श, शोभा यात्रा द्वारा प्रचार प्रसार आदि कार्यक्रम संचालित किए जाते थे।

यात्रा का मूल उद्देश्य युवाओं के उत्साह ऊर्जा एवं निष्ठा को राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। विवेकानंद केंद्र की कार्य पद्धति से जुड़कर अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ साथ समाज एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण मे अपना अमूल्य योगदान दे सकें।

यात्रा को तीन जोन में व्यवस्था की दृष्टि से बाटा गया था। प्रथम जोन लखनऊ से कुशीनगर, द्वितीय जोन कुशीनगर से प्रयागराज, तीसरा जोन प्रयागराज से लखनऊ रहा। यात्रा टोली में मध्यप्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लगभग पंद्रह लोग शामिल रहे। इस यात्रा मे शोभायात्रा, विमर्श एवं योग, व्यायाम और प्राणायाम की गतिविधियों को संचालित किया जाता था। इस हेतु प्रत्येक जिले में स्वागत समिति, शोभायात्रा समिति, योग समिति, व्यवस्था समिति का गठन किया गया था। जो जिले स्तर की सभी गतिविधियों के संचालन के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

विवेकानंद संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के माध्यम से हम लोग बारह दिन मे 7 मंडल और 21 इक्कीस जिले को आच्छादित करते हुए लगभग दस करोड़ 10 करोड़ लोगो तक स्वामी विवेकानंद का संदेश मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण के जीवंत संदेश को पहुंचना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य को पूर्ण करने में सफल रहे। विभिन्न संचार माध्यमों द्वारा इस संकल्प की सिद्धि का प्रयास किया गया। उत्तर प्रदेश के अलावा इससे पूर्व

विवेकानंद केन्द्र राजस्थान प्रांत  में 19 नवंबर को खेतड़ी भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विवेकानंद केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला कृष्णनन ने शुभारंभ किया था और समापन जोधपुर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता भिड़े ने किया था। यह यात्रा राजस्थान के 33 जिलों से होकर गुजरी थी तथा पूर्णता में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बधाई और शुभकामना संदेश दिया।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending