Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस रैली : सुधीरन करेंगे केरल दस्ते का नेतृत्व

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम| केरल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वी.एम. सुधीरन दिल्ली में 19 अप्रैल को होने वाली कांग्रेस पार्टी की किसान रैली में केरल से आने वाले दस्ते का नेतृत्व करेंगे। सुधीरन ने आईएएनएस को बताया कि वह शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी रैली में शिरकत नहीं करेंगे, क्योंकि 20 अप्रैल को केरल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

सुधीरन ने बताया, “राज्य सभा चुनाव सोमवार (20 अप्रैल) को होने हैं, इसलिए ना तो चांडी और नाही कोई विधायक दिल्ली जाएगाा। हमारे पास 50 से कम लोगों का दस्ता है, जो कल (रविवार) की रैली में हिस्सा लेगा।”

कांग्रेस द्वारा रविवार को होने वाली रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के किसान- विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध होगा।

पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी ने शुक्रवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार यह अध्यादेश लाई थी, लेकिन मोदी सरकार ने इसमें बहुत से बदलाव कर दिए हैं।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending