Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल के बार में पार्टी करते दिखे राहुल गांधी, बीजेपी ने साधा निशाना

Published

on

Loading

कांग्रेस पार्टी यूं तो भारत के इतिहास में बेहद शक्तिशाली पार्टी रही है, लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि इस पार्टी का अस्तित्व ही देश से खत्म होता जा रहा हो। कांग्रेस को अब लगभग हर प्रदेश से हार का ही सामना करना पड़ रहा है। इसका एक मूल कारण है राहुल गांधी। जी हां, देश में लोग राहुल गांधी को पप्पू के नाम से बुलाते हैं, जिसकी वजह है उनकी अजीबोगरीब बयानबाज़ी। मोदी राज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ऐसी हालत हो गयी है, की अब वो समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर राजनीती में रहें या उससे मू फेर लें। पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को ज़्यादातर प्रदेशों में ऐसी धूल चटाई है, कि अब उनका मन भी राजनीती से मानो भर सा गया है। इसकी वजह जानने के लिए आइये देखते हैं ये वीडियो।

ये हैं कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी। इन्हे नेपाल के एक मशहूर बार में देखा गया है। क्यों चौक गए न ? बता दें कि इस वक्त राहुल गांधी नेपाल के निजी दौरे पर हैं। इसी दौरान उनका नेपाल के पब में पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वो कहावत है न, ‘धुआं भी वहीं से उठता है जहाँ आग होती है।’ वैसे ही अब इस वीडियो के सामने आते ही कांग्रेस नेता के ऊपर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरने का ये मौका फौरन लपक लिया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट कर राहुल पर तंज कसा है।

पब की चकाचौंद के बीच राहुल गांधी आराम से खड़े हो कर पार्टी का मज़ा ले रहे हैं। ये वीडियो नेपाल के काठमांडू स्थित एक मशहूर नाइटक्लब ‘लार्ड ऑफ़ ड्रिंक्स’ का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गयी है। दोनों पार्टियों में ज़ुबानी जंग छिड़ गयी है।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है। लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।’

पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।’ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, उन्होंने कहा-वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है। बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया, जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं। उनमें निरंतरता है।

हालाँकि जब सवाल खड़े हुए तो कांग्रेस पार्टी भी अपने पूर्व अध्यक्ष के बचाव में सामने आई। कांग्रेस पार्टी ने इस पर सफाई दी। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि राहुल गांधी मित्र देश नेपाल में एक निजी शादी समारोह में हिस्सा लेने गए हैं। सुरजेवाला ने तंज भरे अंदाज में कहा कि राहुल पीएम मोदी की तरह बिन बुलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहां केक काटने नहीं गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि निजी शादी समारोह में जाना अब तक तो अपराध घोषित नहीं हुआ है।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending