Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटे में मिले 3,324 नए मरीज

Published

on

Loading

कोरोनावायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या तीन हजार के पार बनी हुई है। भारत में बीते 24 घंटों में 3 हजार 324 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 40 मरीजों की मौत हुई है। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 79 हजार 188 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक कोविड-19 से 5 लाख 23 हजार 843 मरीज जान गंवा चुके हैं। फिलहाल, देश में 19 हजार 92 कोविड संक्रमितों का इलाज जारी है।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,520 नये मामले सामने आए और संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत दर्ज की गई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली। दिल्ली में कोविड-19 के 1,520  नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,83,075 हो गई, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,175 हो गई है।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 155 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओडिशा में 12 नए मरीज मिले। महाराष्ट्र के के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 78,77,732 हो गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,843 हो गई है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending