Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब बाइबिल पर हंगामा, बच्चों को जबरन पढ़ाने का आरोप

Published

on

Loading

कर्नाटक में हिजाब पहनने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब ईसाईयों के पवित्र धर्मग्रंथ बाइबिल को लेकर नया संग्राम शुरू हो गया है। हिन्दू संगठनों का दावा है कि बेंगलुरु स्थित एक स्कूल में बच्चों के माता-पिता से यह वादा लिया जा रहा है कि वे अपने बच्चे को बाइबिल के साथ ही स्कूल भेजेंगे। इस घटना के बाद एक बार फिर कर्नाटक में नया बवाल शुरू हो गया है। हिन्दू संगठनों का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रशासन गैर ईसाई छात्रों को भी बाइबिल पढ़ने पर मजबूर कर रहा है।

मामला कर्नाटक के बेंगलुरु में क्लेरेंस हाई स्कूल से जुड़ा है। जानकारी मिली है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता से एक वचन लिया जा रहा है कि वे अपने बच्चों को पवित्र पुस्तक बाइबिल को स्कूल परिसर में ले जाने पर आपत्ति नहीं करेंगे। स्कूल के नए दिशा-निर्देश पर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई है। इसे कर्नाटक शिक्षा अधिनियम का उल्लंघन बताया है।

हिंदू जनजागृति समिति के राज्य प्रवक्ता मोहन गौड़ा ने दावा किया है कि स्कूल गैर-ईसाई छात्रों को बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर कर रहा है। समूह ने दावा किया कि स्कूल में गैर-ईसाई छात्र भी हैं जो स्कूल में पढ़ रहे हैं और उन्हें जबरन बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने अपने रुख का बचाव किया है और कहा कि वह बाइबिल आधारित शिक्षा प्रदान करता है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र पर क्रमांक संख्या 11 में लिखा है, “आप पुष्टि करते हैं कि आपका बच्चा अपने स्वयं के नैतिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए मॉर्निंग असेंबली स्क्रिप्चर क्लास और क्लबों सहित सभी कक्षाओं में भाग लेगा और बाइबिल ले जाने पर आपत्ति नहीं करेगा।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending