IPL
आज होगा IPL 2022 का आगाज़, CSK और KKR के बीच होगा पहला मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन (IPL 2022 season 15) का आगाज अब से कुछ ही घंटों में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद आज रविंद्र जडेजा के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज मुम्बई की टीम से भिड़ेगी। इस बार आईपीएल में दो नई टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) भी मैदान में उतर रही हैं। इस सीजन में फाइनल मिलाकर कुल 74 मैच होंगे। सभी मैच मुंबई के वानखेड़े स्डेडियम, ब्रेबॉर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी और पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
स्टेडियम में 25 फीसदी दर्शकों को अनुमति
अच्छी बात यह है कि इस बार फैंस भी स्टेडियम में जाकर आईपीएल लाइव देखने का लुत्फ ले सकेंगे। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने केवल 25 फीसदी दर्शकों को आने की अनुमति दी है। अनुमान है कि टूर्नामेंट बढ़ने के साथ-साथ दर्शकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। वानखेड़े में नियमों के अनुसार करीब 10 हजार फैंस मैच देखने आ सकेंगे।
IPL
मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।
दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।
10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।
मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज
-
नेशनल2 days ago
मणिशंकर अय्यर के पाक प्रेम पर बीजेपी का पलटवार, कही ये बात
-
नेशनल2 days ago
जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
-
नेशनल2 days ago
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान के पास एटम एटम, उसको इज्जत दे भारत
-
नेशनल3 days ago
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बोले PM मोदी- राम को कांग्रेस भारत के विचार के खिलाफ बताती है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कन्नौज में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, बोले- यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने वाला है
-
नेशनल2 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं