Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

शपथ लेने के बाद सीएम योगी का एक्शन मोड, नए मंत्रिओं संग की कैबिनेट मीटिंग

Published

on

Loading

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा अपनी सरकार संभालते ही कामकाज भी शुरू कर दिया है। शपथ लेने के कुछ देर बाद ही उन्होंने नवनियुक्त मंत्रियों की बैठक ली। उनसे साफ कहा कि हर मंत्री को काम करने का टारगेट दिया जाएगा। मंत्रियों की हर महीने परफार्मेंस परखी जाएगी। छह महीने बाद उनका रिपोर्ट कार्ड देखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को उनकी बड़ी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि आपको संगठन से तालमेल बनाते हुए काम करना है। भ्रष्टाचार व अपराध के मामले में सरकार की शुरू से जीरो टालरेंस नीति रही है। इसलिए पादर्शिता व भ्रष्टाचार मुक्त शासन हमें देना है और जनता के लिए पूरी तरह लग कर काम करना है।

राज्य की कमान संभालने के बाद उन्होंने लोकभवन में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की और एक दूसरे का परिचय कराया। इसके साथ ही अपनी सरकार की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप सबके सहयोग से हमें यूपी को नंबर एक बनाना है। राज्य के करोड़ों लोगों की उम्मीदों को अपने पहले शासन में पूरा किया है और आगे भी इसी दिशा में काम करना है और हर क्षेत्र में तरक्की करना है।

सीएम ने कहा कि आप लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हर मंत्री की विभागीय बैठक में परफार्मेंस देखी जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की रफ्तार को और तेज करते हुए प्रभावी तरीके से जमीन पर उतारना है। इसके आम जनमानस में सरकार व आप लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी।

योगी आदित्यनाथ ने करीब डेढ़ घंटे तक मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बात की। चूंकि अभी विभागों का वितरण नहीं हुआ, इसलिए मुख्यमंत्री ने विभागों के बारे में चर्चा न कर समग्रता में भाजपा के संकल्प पत्र के हिसाब से तेजी व प्रभावी तरीके से काम करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने पहले मंत्रियों से उनके बारे में जानकारी ली। उनसे शिक्षा, अनुभव, क्षेत्र की समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली। सीएम ने दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक का भी परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को बुलाई पहली कैबिनेट बैठक

सीएम ने शनिवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। सुबह दस बजे यह बैठक लोकभवन में होगी।इसके बाद वह राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण में भी शामिल होंगे। इसके बाद 11.30 पर अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और शीर्ष अधिकारियों को योजना भवन में 11.30 पर संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending