नेशनल
होली का जश्न न पड़े फीका, इसलिए इन बॉलीवुड गानों की जल्दी से बना लें प्ले लिस्ट
रंग में भंग न पड़े इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड और भोजपुरी के पॉपुलर सॉन्ग्स, जिन्हें डीजे पर बजाकर आप होली अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं। दरअसल होली के त्योहार में रंग के अलावा एक और चीज है जिसके बिना होली का त्योहार बिलकुल अधूरा लगेगा। जानते हैं क्या है वो? गाने।
घर पर छोटी सी पार्टी हो या कोई बड़ा कार्यक्रम गानों के बिना सबकुछ फीका सा लगता है, फिर सोचिए बिना गानों के होली कैसी लगेगी! होली पर रंग और संगीत मिलकर जो समा बांधते हैं उसके क्या ही कहने! होली बिना म्यूजिक के आप सेलिब्रेट कर ही नहीं सकते।
दोस्तों का साथ, थोड़ी सी भांग और बढ़िया गानों की एक प्ले लिस्ट, बस आपकी होली अच्छे से सेलिब्रेट हो जाएगी। होली के मौके पर आपको रंगों के अलावा लोगों को गानों की एक बढ़िया प्लेलिस्ट की भी जरूरत पड़ती है। नीचे बताए गए गानें एवरग्रीन होली सॉन्ग हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से गाने हैं जिसे आपको होली के दिन जरूर बजाना चाहिए-
रंग बरसे भीगे चुनार वाली:
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा और जया बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्म ‘सिलसिला’ में फिल्माया गया गाना ‘रंग बरसे भीगी चुनरवाली’ आता है। ये गाना आज भी लोगों को झूमने और थिरकने के लिए मजबूर कर देता है। होली के जश्न का माहौल इस गाने के बिना फीका सा लगता है।
होली खेले रघुबीरा:
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा अभिनीत फिल्म ‘बागवान’ में फिल्माया गया गाना ‘होली खेले रघुवीरा’ भी होली जैसे रंगभरे त्योहार में मस्ती का तड़का लगा देता हैं। इसके अलावा आशा और महेंद्र कपूर की आवाज में फिल्म नवरंग- 1959 से अरे जा रे नटखट भी कुछ कम नहीं।
होली के दिन दिल खिल जाते हैं:
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के फिल्मों ने होली पर कई हिट गाने दिया हैं। मल्टीस्टारर फिल्म ‘शोले’ में भी धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ लोगों के दिलों पर जो अपना छाप छोड़ा था, लोग उसे सालों बाद भी नहीं भूले है। इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
जय जय शिवशंकर:
लता मंगेशकर और किशोर की आवाज में राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ‘जय जय शिव शंकर’ गाना होली के मौके पर खासतौर से बजाया जाता है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट पर फिल्माया गया गाना ‘बद्री की दुल्हनिया’ यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है।
Do Me A Favour Lets Play Holi:
होली के मौके पर अक्षय कुमार-अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘वक्त’ का गाना ‘डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली’ भी खूब बजाया जाता है। इस गाने में अक्षय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ थे। इसके साथ ही होली के जश्न में फिल्म कटी पतंग का गाना ‘आज न छोड़ेंगे’ हमेशा से ट्रेंड में रहता है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर के गाया है।
बलम पिचकारी:
बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों में से एक ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये गाना होली के त्यौहार पर बिलकुल फिट बैठता है। इस गाने में एक्टर और एक्ट्रेस जम कर होली खेलते दीखते हैं। इसे होली के मौके पर बजा कर रंगों के बीच जी खुल कर डांस किया जा सकता है।
नेशनल
अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”
सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।
-
लाइफ स्टाइल22 hours ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
ओडिशा के गंजम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे
-
नेशनल3 days ago
मुझे कमरे में बंद किया, शराब ऑफर की…कांग्रेस छोड़ने वाली राधिका खेड़ा ने लगाए सनसनीखेज आरोप
-
नेशनल3 days ago
बीजेपी में शामिल हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, कहा- बीजेपी अध्यक्ष ने जरूर मुझमें कुछ देखा होगा
-
नेशनल3 days ago
बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे