Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट, एक दिन में मिले 70 हज़ार से कम केस

Published

on

Loading

भारत में कोरोना की रफ़्तार धीमी पड़ने लगी है। कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को इस वायरस के 70 हज़ार से भी कम मामले मिले। बीते दिन कुल 67 हजार 597 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 1 लाख 80 हजार 456 मरीज ठीक हुए और 1188 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus Highlights: Lockdown extended in Rajasthan till June 8; India  becomes 3rd nation after US, Brazil to cross 3 lakh COVID deaths - The  Financial Express

देश में 20 जनवरी को 3.47 लाख केस आए थे। इस हिसाब से देखे तो डेली केस में पीक से 80.5% की गिरावट आई है। इससे पहले रविवार को कोरोना संक्रमण के 83 हजार 876 नए केस सामने आए थे। इस दौरान 1 लाख 99 हजार 54 मरीज ठीक हुए थे और 895 लोगों की मौत हुई थी।

India reports 2.64 lakh new coronavirus infections in past 24 hours | India  News | Onmanorama

यानी नए केस में 16 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है। 5 जनवरी के बाद पहली बार रविवार को देश में नए केस एक लाख से कम हुए थे। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9.85 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.23 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending