Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, एक दिन में मिले 83,876 नए संक्रमित

Published

on

Loading

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। तीसरी लहर अब लघभग खत्म होने को है। पिछले 24 घंटे में एक लाख से कम कोरोना केस मिले हैं। रविवार को कुल 83,876 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान करीब 1,99,054 मरीज ठीक हुए और 895 मरीजों की मौत हुई।

Corona Omicron Feb 3 Highlights: Contraction in spread of infection; 34  states/UTs witness decline in Covid-19 cases, says Health Ministry - The  Financial Express

देश में अब 11 लाख ही एक्टिव केस बचे हैं। एक्टिव केस की दर 2.62% है। अगर रिकवरी रेट की बात करें तो यह 96.19% है। अब तक 4,06,60,202 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

Coronavirus: India records 8,603 new COVID cases, 415 deaths

रविवार को कुल 11,56,363 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक पूरे देश में 74.15 करोड़ कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 169.63 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending