आध्यात्म
5 फरवरी को मनाया जाएगा बसंत पंचमी का पर्व, राशि अनुसार करें ये काम, मिलेगी सफलता
इस साल बसंत पंचमी का पर्व 05 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन वाणी, ज्ञान, कला एवं संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। इस दिन स्कूलों में खासकर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। जिन लोगों को शिक्षा, कला या संगीत के क्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है, उन लोगों को बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा करनी चाहिए। मां शारदा को प्रसन्न करके वे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिन पर मां सरस्वती का आशीर्वाद होता है, उनको यश एवं कीर्ति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार क्या काम करना चाहिए।
वंसत पंचमी 2022 राशि अनुसार उपाय
मेष: वसंत पंचमी के अवसर पर मेष राशि के जातकों को शिक्षा में सफलता के लिए सरस्वती कवच पाठ करना चाहिए। आप पर मां शारदा की कृपा होगी।
वृष: आप यदि अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा को सफेद चंदन एवं सफेद पुष्प चढ़ाएं। आपको कल्याण होगा।
मिथुन: मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। वसंत पंचमी के दिन इस राशि के जातकों को उनकी विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान मां सरस्वती के चरणों में हरे रंग की कलम चढ़ाएं। फिर उसका प्रयोग करें। सफलता प्राप्त होगी।
कर्क: कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के जातकों को चंद्रमा से जुड़ा खाद्य पदार्थ खीर का भोग मां सरस्वती को लगाना चाहिए। कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह: इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह सूर्य है। आप लोगों को सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा की विधिवत पूजा करनी चाहिए और गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या: वसंत पंचमी के दिन कन्या राशि के जातकों को सरस्वती पूजा के बाद पुस्तकें, कलम, पेंसिल आदि का दान करना चाहिए। मां शारदा आपका कल्याण करेंगी।
तुला: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के बाद सफेद वस्त्र का दान करें। सफेद वस्त्र मां सरस्वती धारण करती हैं और शुक्र को भी सफेद वस्त्र प्रिय है। आपकी समस्याओं का समाधान होगा।
वृश्चिक: सरस्वती पूजा के दिन इस राशि के जातकों को मां शारदा के चरणों में कलम चढ़ाना चाहिए, जो लाल रंग का हो। मां सरस्वती की कृपा से आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु: इस राशि का स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं। वसंत पंचमी के दिन आपको मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। मां सरस्वती आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।
मकर: मकर राशि वालों को वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा करने के बाद चावल का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए। मां शारदा की कृपा से शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ: इस राशि के जातकों को सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा को प्रणाम करके विद्या से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप पर मां सरस्वती की कृपा होगी।
मीन: मीन राशि के स्वामी ग्रह भी देव गुरु बृहस्पति हैं। आप सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं या पीले वस्त्र का दान कर सकते हैं।
आध्यात्म
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।
. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।
. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।
. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।
. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर