Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस पार्टी को झटका, आरपीएन सिहं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बीच आरपीएन सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ।

जानकारी के मुताबिक आरपीएन सिंह मंगलवार को ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। पिछले कई दिनों से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं सूत्रों के अनुसार अब मंगलवार दोपहर में वह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

ऐसे में जब उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सम्भाली हुई है उसके बावजूद चुनाव से ठीक पहले आरपीएन ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि वे पडरौना से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं, जहाँ से बीजेपी के मंत्री इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में गए स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ने वाले हैं।

आरपीएन सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं। वह टीम राहुल का अहम चेहरा रहे हैं। टीम राहुल के सदस्य रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसास पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह के बीजेपी की तरफ जाने में भी अहम भूमिका सिंधिया की ही है।

आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना के रहने वाले हैं। पडरौना में आरपीएन सिंह को राजा साहब कहा जाता है। वह 1996 से 2009 तक पडरौना से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। 2009 में वह कुशीनगर (तत्कालीन पडरौना लोकसभा) सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। वह यूपीए-2 सरकार में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं आरपीएन सिंह के पिता कुंवर सीपीएन सिंह भी कुशीनगर से सांसद रह चुके हैं और वे 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा राज्य मंत्री थे।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending