Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल, पडरौना से मुश्किल होगी स्वामी की राह

Published

on

Loading

गोरखपुर। कांग्रेस के बड़े सितारे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन (रतनजीत प्रताप नारायण) सिंह के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की हताशा स्वाभाविक है। पर, इससे चिंता की लकीरें समाजवादी पार्टी के नेताओं के माथे पर भी खिंचती दिख रही हैं। पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन की गिनती पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में होती है। राजघराने से ताल्लुक होने के नाते हर वर्ग में उनका सम्मान है। खुद पिछड़ी जाति का होने के नाते उनकी पिछड़ी जातियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इन्हीं जातियों की भाजपा में उपेक्षा का आरोप लगा स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हुए।

दीगर बात यह भी है कि स्वामी प्रसाद मौर्य जिस पडरौना विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, वह आरपीएन की व्यक्तिगत मजबूती वाला इलाका है और वह यहां से लगातार तीन बार जीत की तिकड़ी भी लगा चुके हैं। इसे स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं करेगा कि वर्तमान चुनाव में आरपीएन सिंह की इस क्षेत्र में व्यक्तिगत पकड़ अब भाजपा को मजबूत करेगी।

कुंवर आरपीएन सिंह के भाजपाई होने पर ठेस भले ही कांग्रेस को लगी है लेकिन दर्द समूचे विपक्ष के लिए उभरेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सिंह एक कुशल संगठनकर्ता भी माने जाते हैं। उनके पास कांग्रेस में झारखंड राज्य का सांगठनिक प्रभार भी था। अपने साथ कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखना उनकी खूबी मानी जाती है। 1996, 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में वह उस दौर में कांग्रेस के लिए पडरौना विधानसभा सीट से जीतते रहे जब पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वोट बैंक लगभग डूब चुका था। 2009 में लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

तब से यहां दो बार बसपा और एक बार (गत चुनाव में) भाजपा के टिकट पर स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव जीतते रहे हैं। अब जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हो गए हैं और पडरौना राजघराने के कुंवर भाजपा संग आ गए हैं तो यहां की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। बेटे को ऊंचाहार की सीट न दिलवा पाए स्वामी के सामने पडरौना से भी लखनऊ की राह आसान नहीं दिख रही होगी। सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य खेमे में चिंता इस बात को लेकर होगी कि कहीं आरपीएन को भाजपा पडरौना से प्रत्याशी न बना दे। टिकट का फैसला तो पार्टी को करना है लेकिन आरपीएन के आने से उनकी व्यक्तिगत पकड़ का लाभ अब भाजपा के ही खाते में आएगा।

नेशनल

जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी

Published

on

Loading

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन है। सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी हैं। मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज पूरा देश पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। पंजे और साइकिल के सपने टूटकर ‘खटाखट-खटाखट’ बिखर गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। इन चार चरणों में ही इंडी गठबंधन चारों खाने चित हो गया है। आपको पता होगा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, ये खबर भी पक्की निकली। उन्होंने कहा कि आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने ‘मिशन 50’ रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है। अब, 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती है।

सपा-कांग्रेस आतंकवादियों से हमदर्दी रखती है। सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बना लेंगे, इसलिए, इनके हौंसले बढ़ गए हैं। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Temple) पर ताला डलवाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आकर सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा सरकार में यूपी अपराध में टॉप पर होता था। लेकिन, विकास के मामले में यूपी की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी। आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। यूपी सात शहरों में मेट्रो शुरू करके टॉप पर है। यही नहीं गरीब कल्याण की जो योजनाएं मैं चलाता हूं, यूपी उनमें भी टॉप पर है।

Continue Reading

Trending