Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हुईं बीजेपी में शामिल

Published

on

Loading

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय में यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने अपर्णा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अपर्णा मंगलवार देर शाम ही लखनऊ से दिल्ली आ गई थीं। समझा जाता है कि भाजपा, अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट पर सपा उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था।

aparna yadav bjp up election akhilesh yadav mulayam singh yadav yogi adityanath - Aparna Yadav BJP: अपर्णा यादव भाजपा में हुईं शामिल, योगी ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका
योगी ने अखिलेश से लिया बदला

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले राज्य के दोनों प्रतद्विंद्वी दलों सपा और भाजपा के बीच नेताओं के दलबदल के इस दौर में अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा की योगी सरकार के तमाम मंत्रियों और विधायकों के सपा में शामिल होने से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने सपा प्रमुख के घर में सेंधमारी करने की कोशिश के तहत अपर्णा को पार्टी में शामिल करने की पहल की है। अपर्णा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक की पत्नी हैं।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending