Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा में दो नाबालिग लड़कियां पाई गई ओमिक्रॉन से संक्रमित, कुल संख्या हुई इतनी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ओडिशा में दो नाबालिग लड़कियां ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई हैं, जिससे राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की कुल संख्या 4 हो गई है। अधिकारियों ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (आईएलएस), भुवनेश्वर द्वारा आयोजित जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद एक परिवार की दो नाबालिग लड़कियां ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें एक की उम्र 11 साल है जबकि दूसरे की उम्र 15 साल है।

दोनों अपने माता-पिता के साथ 13 दिसंबर को नाइजीरिया से लौटी थीं और मानदंडों के अनुसार आइसोलेशन में थीं। उन्होंने कहा, उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। उनका भुवनेश्वर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

निरंजन मिश्रा ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है और नए मामलों की संपर्क ट्रेसिंग की गई है। इससे पहले, राज्य में दो ओमिक्रॉन मामलों का पता चला था। एक व्यक्ति जहां नाइजीरिया से लौटा था, वहीं दूसरा कतर से लौटा था।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक बिजय महापात्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है और परीक्षण भी बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिला प्रशासनों को परीक्षण और टीकाकरण अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, ओडिशा ने 17 जिलों से 155 नए कोविड मामले दर्ज किए और पिछले 24 घंटों में यहां एक मौत हुई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 1,784 है और अभी तक संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 8,448 हो चुकी है।

 

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending