Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब में किसानों का विरोध झेलने के बाद कंगना रनौत पहुंची श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी के भी किए दर्शन

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बांकेबिहारी मंदिर पहली बार आई हूं और मैं कृष्ण की भक्त हूं। कंगना ने कहा जो पार्टी देश के लिए राष्ट्रवादी की भावना रखेगी मैं उसके साथ खड़ी नजर आऊंगी और मैंने कभी किसानों से माफी नहीं मांगी, जो लोग सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी हैं उन लोगों को मेरी बातें कभी बुरी नहीं लगती।

कंगना रनौत पिछले कुछ महीनों से बहुत विवादों में हैं। उनसे जुड़ी हर खबर अब सुर्खियों में है। हाल ही में कंगना रनौत ने किसानों को लेकर कई सारे विवादित बयान दिए थे। जिसके बाद से उन्हें किसान संगठनों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कल कंगना के खिलाफ किसान कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आए। कंगना की गाड़ी को पंजाब में किसानों के एक संगठन ने घेर लिया था जिसके बाद कंगना मुश्किल में फंस गईं थीं। पंजाब से निकलने के बाद कंगना अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंच चुकी हैं।


पद्मश्री और प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को वृंदावन में  श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंची कंगना की जानकारी जैसे ही उनके प्रशंसकों को हुई एक झलक पाने को फैंस भी उमड़ पड़े।

हालांकि ये कार्यक्रम गोपनीय था, इसलिए पहले से किसी को खबर नहीं थी। कंगना के आने की खबर तेजी से फैलती गई और प्रशंसकों की अच्छी खासी भीड़ बांकेबिहारी मंदिर पर जुट गई। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं कंगना रनौत की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। माना जा रहा है कि कंगना पहली बार ब्रज क्षेत्र में आईं हैं। सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां महंत ने उन्हें पूजा अर्चना कराई। कंगना रनौत ने ट्विटर के माध्यम से एक तस्वीर साझा की और लिखा कि खूबसूरत दिन…दिल्ली से मथुरा के लिए ड्राइविंग…कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए कितना भाग्यशाली दिन है। कंगना मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए भी पहुंचीं।

वृंदावन में कंगना का हुआ भव्य स्वागत

कंगना ने अपनी स्टोरी में एक पारंपरिक ड्रेस पहने हुए तस्वीर लगाई और लिखा कि वो श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि ये पहली बार है जब वो वहां जा रही हैं। उन्होंने वहां पहुंचने की तस्वीरें साझा कीं। उन तस्वीरों में दिख रहा है कि उनका वहां भव्य स्वागत हुआ है। एक तस्वीर में एक लड़के ने उन्हें मिठाईयां खिलाई. उन्होंने तस्वीर लगाते हुए लिखा कितना प्यारा है ये लड़का। कंगना के माथे पर तिलक है और वो बहुत खुश नजर आ रही हैं. उनके आस पास बहुत लोगों की भीड़ है।

कल कंगना ने पंजाब की महिलाओं से की थी मुलाकात

आपको बता दें, कल कंगना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो कुछ पंजाबी औरतों से प्यार से बात करती दिखाई दे रही हैं। वो अपने कार का शीशा खोल कर उनसे हाथ मिला कर बात कर रही हैं। इस वीडियो पर उन्होंने लिखा है कि सबने मुझे रोका फर मैंने बात की। इस दौरान उन महिलाओं और कंगना में अच्छे बातचीत होती दिखाई दी। इसके बाद कंगना ने खुद को सुरक्षित बताया और वहां से सही सलामत निकलने की जानकारी साझा की।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending