Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसला का सीएम योगी ने किया स्वागत, कही ये बात

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के निर्णय का उत्तर प्रदेश शासन की ओर से स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा एम0एस0पी0 के सम्बन्ध में एक समिति के गठन के निर्णय का भी प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी अवगत हैं कि तीन कृषि कानूनों को लेकर कतिपय किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे। गुरु पर्व के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने लोकतंत्र में संवाद की भाषा का इस्तेमाल करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया है, वह अभिनन्दनीय और स्वागत योग्य है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आरम्भ से ही एक बड़ा समुदाय ऐसा था, जो मानता था कि किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कानून महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। लेकिन उन सबके बावजूद जब कुछ लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए, तब सरकार ने हर स्तर पर संवाद बनाने का प्रयास किया और लोकतंत्र के भाव का सम्मान करते हुए तीनों कृषि कानून को वापस लिया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending