Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में बीते 24 घंटे में मिले 10,853 नए कोरोना केस, 526 की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 10,853 नए मामले सामने आए हैं और 526 लोगों की मौत हुई है। ताजा आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए। इससे पहले शनिवार को 10,929 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे।

नई मौतों के साथ ही रविवार को मरने वालों की संख्या 4,60,791 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 12,432 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वाले कुल लोगों की संख्या 3,37,49,900 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

सक्रिय मामले 1,44,845 है, जो पिछले 260 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.42 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 9,19,996 टेस्ट किए गए।

भारत ने अब तक 61.48 करोड़ से अधिक संचयी परीक्षण किए हैं। पिछले 24 घंटों में 20,75,942 वैक्सीन खुराक के प्रशासन के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 108.21 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,09,75,652 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending