Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है। अखिलेश ने सोमवार को बताया कि इस बार वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने एक एजेंसी से बात करते हुए जानकारी दी कि इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। हालांकि, राष्ट्रीय लोकदल से सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इस अभी कुछ तय नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा, ‘RLD संग हमारा गठबंधन पक्का हो गया है। बस अब सीट शेयरिंग होनी है।’ बता दें कि अखिलेश यादव फिलहाल आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। इसके साथ वह समाजवादी पार्टी के सीएम फेस भी हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने हरदोई में एक रैली के दौरान सीएम योगी पर निशाना साधा था।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि आज के युग में लैपटॉप और मोबाइल फोन भी चलाना न जाने वे युवाओं के हित की बात कैसे समझेंगे। अखिलेश ने यहां समाजवादी विजय रथ के दूसरे चरण की यात्रा का आगाज करते हुये कहा युवा ही इस देश का भवष्यि हैं और युवाओं के मन की बात युवा सोच वाले लोग ही समझ सकते हैं।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव की तरीख करीब आते ही अखिलेश यादव पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। सपा अध्यक्ष बीजेपी की सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को महंगाई को लेकर उन्होंने बीजेपी पर तीखे हमले किए। उन्होंने ट्वीट किया, ”भाजपा ने दीवाली से पहले कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 2000 पार करा दिये हैं। इससे पहले से ही बदहाली झेल रहे व्यापारी वर्ग को भाजपा ने दीवाली का ‘घातक तोहफ़ा’ दिया है। इस बार आम जनता और व्यापारी भाजपा का चूल्हा बुझा देंगे। यही नारा आज का नहीं चाहिए भाजपा।”

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending