Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्मचारियों के लिए सस्‍ते आवास बनाने के राज्‍य सरकार के फैसले का कर्मचारी संगठनों ने किया स्‍वागत

Published

on

Loading

लखनऊ। कर्मचारियों के लिए सस्‍ते आवास बनाने के राज्‍य सरकार के फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्‍वागत किया है। राज्‍य संयुक्‍त कर्मचारी परिषद के अध्‍यक्ष जेएन तिवारी ने समूह ग और घ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए इसे सरकार की बड़ी सौगात बताया है।

उन्‍होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने समूह ग और घ श्रेणी के कर्मचारियों के हित में ऐसा बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस फैसले से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। वो और बेहतर काम के लिए प्रेरित होंगे। कर्मचारियों की तरफ से मैं सीएम योगी को धन्‍यवाद देता हूं।

गौरतलब है कि मुख्‍तार,अतीक और बदन सिंह बद्दो जैसे तमाम माफियाओं के कब्‍जे से मुक्‍त कराई गई भूमि पर योगी सरकार कर्मचारियों के लिए आवास बनाने जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आवास विभाग को योजना का प्रस्‍ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में पहली बार भूमाफिया के खिलाफ ऐतिहासिक कार्यवाही करते हुए सरकारी और निजी अरबों रुपए की कीमत की डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि राज्‍य सरकार ने खाली कराई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में प्रदेश की कमान संभालने के बाद भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश में चार स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन कर कार्यवाही शुरू की गई थी।

राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 अगस्त तक करीब 62423.89 हेक्टेयर यानि 1,54,249 एकड़ से अधिक भूमि को मुक्त कराया गया है। साथ ही राजस्व विभाग ने 2464 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करते हुए 187 भूमाफियाओं को जेल भेजा है और 22,992 राजस्व वाद, 857 सिविल वाद दर्ज करते हुए 4407 एफआईआर कराई गई है।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending