Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के मदरसों में इन विषयों की पढ़ाई को किया अनिवार्य

Published

on

Loading

लखनऊ। मदरसा शिक्षा को अन्य स्कूलों में शिक्षा के समकक्ष लाने के लिए उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार अनिवार्य विषयों के रूप में प्रारंभिक गणित, इतिहास, प्रारंभिक विज्ञान और नागरिक शास्त्र पढ़ाया जाएगा।
यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन ने यह फैसला लिया है। ये विषय वर्तमान में वैकल्पिक हैं, लेकिन अब से, छात्रों को इन विषयों को सीबीएसई द्वारा अनुसरण किए जाने वाले पैटर्न पर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक पढ़ाया जाएगा।

बोर्ड ने 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कामिल (स्नातक) और फाजिल (स्नातकोत्तर) छात्रों की अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। नवगठित यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन के रजिस्ट्रार आरपी सिंह के अनुसार, वर्तमान समय की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम में आधुनिक विषयों को शामिल करने की मांग बार-बार हो रही थी। सभी छात्र, शुरूआत से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक, ये विषय अब सीबीएसई पैटर्न पर और एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाए जाएंगे।

तीसरे वर्ष के कामिल (स्नातक) छात्रों और द्वितीय वर्ष के फाजिल (स्नातकोत्तर) छात्रों की परीक्षा, जिनकी संख्या लगभग 14,000 से 15,000 है, कोविड प्रोटोकॉल के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता और मास्क पहनना शामिल है। यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन ने दस्तावेज डिजिटलीकरण, पासपोर्ट सत्यापन और अन्य डिजिटल कार्यों के लिए एक समर्पित आईटी सेल की स्थापना का भी निर्णय लिया है।

जल्द से जल्द एक पाठ्यक्रम समिति, संबद्धता समिति, परीक्षा समिति और परिणाम समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। 2017 में, बोर्ड ने मदरसा पाठ्यक्रम में सुधार के अलावा उर्दू में आधुनिक और मानकीकृत एनसीईआरटी पुस्तकों को पेश करने का निर्णय लिया था और बदलाव 2018-19 के शैक्षणिक सत्र से शामिल किए गए थे। उत्तर प्रदेश में करीब 16,000 मदरसे हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending