Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आर्यन को नहीं मिली ज़मानत, बेटे को देख फूट-फूट कर रो पड़ीं गौरी खान, वायरल हुआ वीडियो

Published

on

Loading

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किंग खान के बेटे आर्यन खान की ज़मानत याचिका को कोर्ट ने एक बार फिर ख़ारिज कर दिया है। बीते दिन उनकी मां गौरी खान का जन्मदिन था। जन्मदिन पर उन्हें आस थी की आर्यन को ज़मानत मिल जाएगी ,पर ऐसा नहीं हुआ। इसी के कारण गौरी खान का फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेटे आर्यन खान को हिरासत में देख नहीं रुके गौरी खान के आंसू 

बता दें कि ये वीडियो उस वक़्त बना जब आर्यन को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। बेटे को देख गौरी खान अपने आंसू रोक नहीं पाई। इस वीडियो को पैपराजी ने फेसबुक पर शेयर किया। इस वीडियो में आर्यन को NCB द्वारा कोर्ट ले जाया जा रहा है, वहीं सामने एक कार में बैठी गौरी अपने हाथों से अपने आंसू छुपाती दिख रही हैं। वीडियो से शाहरुख़ और गौरी के फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

Also Read-आर्यन खान की मुश्किलें नहीं हुई कम, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

सभी फैंस उसपर कमेंट कर गौरी खान और उनके परिवार को होंसला रखने के लिए कह रहे हैं। साथ ही फैंस आर्यन की ज़मानत के लिए दुआएं भी कर रहे हैं। बता दें कि आर्यन के मोबाइल की चैट्स से हुए खुलासों के चलते उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। चैट्स में ड्रग्स लेने और अन्य ड्रग पार्टियों में शामिल होने की बातें की गई है। उनकी गिरफ्तारी से बॉलीवुड सितारे भी काफी सदमे में हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending