Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड : ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी को शर्मनाक सज़ा, पूरे गांव में निर्वस्त्र करके घुमाया

Published

on

Loading

रांची। झारखंड के दुमका जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके प्रेमी को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया। महिला का पति पिछले तीन साल से जेल में बंद है।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव का है जहां एक महिला और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की गई और उन्हें तकरीबन 1 किलोमीटर तक निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर महिला के साथ में मजदूरी करने वाला युवक उससे मिलने घर आया था, जहां वह महिला के घरवालों से बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान ग्रामीणों ने अवैध संबंध का आरोप लगाकर युवक की पिटाई शुरू कर दी और दोनों को रस्सी से बांधकर पीटते हुए मुखिया के घर तक ले गए। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें यह शर्मनाक सज़ा दी गई है।

पीड़िता ने बताया कि ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने निर्वस्त्र कर दोनों को पूरे गांव में घुमाया। यही नहीं इस कृत्य में महिला के करीबी भी शामिल थे, जिन्होंने ग्रामीणों का साथ दिया। महिला और युवक ने किसी तरह खुद को आज़ाद कराया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद और तकरीबन 40 अन्‍य अज्ञात के खिलाफ मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending