Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर, कोरोना के नए केस आए 1000 से नीचे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे दिल्ली के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब कोरोना की चेन टूटती नजर आ रही है। दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित दिल्ली में अब लगातार कोरोना के मामले घटते चले जा रहे हैं।

अब राज्य में कोविड केस का आंकड़ा गिरकर 1000 से कम हो गया है। सेकंड वेव के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली में इतने कम केस आए हैं। ताजा आंकड़ो के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 900 नए मामले सामने आए।

केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे केस कम होंगे, हम और अनलॉक करेंगे। इससे पहले बीते 30 मार्च को कोरोना के एक दिन में 992 नए केस सामने आए थे। केजरीवाल ने इसके लिए दिल्ली की जनता के समर्थन और डॉक्टरों के प्रयास की भरपूर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हमें आगे भी पूरी सावधानी बरतनी होगी।

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए थे और 139 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण की दर 1.59 प्रतिशत थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending