Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवराज सिंह ने किया बड़ा ऐलान, 1 जून से चरणबद्ध तरीके अनलॉक होगा मध्य प्रदेश

Published

on

Loading

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होता दिख रही है। नए केस में कमी आने के बाद अब राज्य सरकार की ओर से लोगों को लॉकडाउन से राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से संबंधित राज्य की जनता के लिए एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक जून से धीरे-धीरे अनलॉक होना शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम अनंतकाल तक बंद नहीं रख सकते, हमें धीरेःधीरे अनलॉक करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राज्य में संक्रामकता दर घटकर पांच फीसदी हो गई है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है और अब 90 फीसदी हो गई है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में यहां 4,384 केस सामने आए। इंदौर में 40 दिन बाद गुरुवार को एक हजार से कम संक्रमित आए। इससे पहले 11 अप्रैल को यहां 923 केस आए थे। संक्रमण दर 7 दिन में 12% से घटकर 6% से भी कम हो गई है

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending