Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 3,66,161 नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। हालांकि बीते दिन नए मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 5 दिनों में पहली बार भारत में 4 लाख से कम केस दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए। वहीं, इस महामारी के कारण 3,754 मरीजों की जान चली गई। कोरोना संकट के बीच दिल्ली से राहत भरी खबर आई है।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में 13336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये आंकड़ा पिछले 26 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली में 11491 केस आए थे। कोरोना से दिल्ली में 273 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 14,738 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में संक्रमण की दर भी घटकर अब 22 फीसदी के करीब पहुंच गई है। 3 मई को दिल्ली में कोरोना के 18043 केस आए।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending