Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इंसानों के बाद अब जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा कोरोना, 8 शेर मिले संक्रमित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में लोगों को तेजी से शिकार बनाने वाला कोरोना वायरस अब जानवरों को भी अपना शिकार बना रहा है। हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर इस खतरनाक वायरस से  संक्रमित पाए गए हैं।

संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है।  भारत में इंसानों द्वारा जानवरों में कोरोना संक्रमण फैलने का यह पहला मामला है। इन सभी शेरों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है।

वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं और इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है। इन आठों शेरों में चार शेर और चार शेरनियां हैं। RT-PCR टेस्ट कराने पर पता चला है कि ये आठों शेर कोरोना वायरस के पुराने वैरिएंट से संक्रमित हैं। CCMB के डायरेक्टर डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि ये शेर काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं. ये ढंग से खाना भी खा रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending