Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 2 लाख के पार हुई एक्टिव केस की संख्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में भारी इजाफा देखने को मिला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 24,882 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में संक्रमण के चलते 140 मौतें हुई हैं।

बीते 53 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। यही नहीं शुक्रवार को नए केसों की संख्या रिकवर होने वाले लोगों से ज्यादा थी।

एक तरफ 19,957 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे तो वहीं करीब 25 हजार नए लोग इसका शिकार हो गए। हालांकि इतनी ही राहत की बात है कि अभी यह संक्रमण महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ जैसे 6 राज्यों में ही तेजी पर है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending