Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नागपुर में लॉकडाउन से पहले मार्केट में उमड़ी भीड़, खरीदारी करने घर से निकले लोग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन राज्य में 15 हजार नए केस सामने आए। हालात काबू से बाहर होता देख सरकार ने एक बार फिर नागपुर में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

नागपुर शहर में 15 मार्च से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस फैसले के बाद शहर में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम टूटते नजर आए। दरअसल, लोग खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ पड़े।

सोशल मीडिया पर नागपुर के कॉटन मार्केट की तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिसमें सैकड़ों-हजारों लोग बाजार में खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है।

इसके तहत नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, अकोला में 12 मार्च से 15 मार्च सुबह आठ बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है, जबकि परभणी जिले में भी 15 मार्च को सुबह छह बजे तक पाबंदिया रहेंगी। इसके अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending