Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम योगी ने गोरखपुर की जनता को दी 130.59 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखुपर की जनता को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी ने जिले को करीब 130 करोड़ 59 लाख रुपये की परियोजनाओं का तोहफा दिया।

मुख्यमंत्री ने 54.20 करोड़ रुपये लागत की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 76.39 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुईं 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में हुआ।

सीएम योगी ने कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर विकास के रथ पर सवार है। पिछली सरकार ने प्रदेश को निराशा में डूबा दिया था लेकिन मोदी सरकार ने लोगों को आशा की किरण दिखाई दी।

साल 2014 में पीएम मोदी ने इस देश की जनता के सामने जो कहा था वो पूरा होने वाला है। इस प्रकार की योजना केंद्र सरकार ने बनाई थी वो पूरा होता दिखाई दे रहा है। 1990 में जो कारखाना बन्द हो गया था वो इस साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending