Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनाथ सिंह की चीन और पाकिस्तान को दो टूक, कहा-हम शांति चाहते हैं, संघर्ष नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद के डंडीगल में एयरफोर्स अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड को संबोधित करते हुए पड़ोसी चीन और पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दे डाली।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देश के सम्मान में समझौता नहीं किया है। उन्‍होंने कहा कि हम हर स्‍थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन नई दिल्ली शांति चाहती है, संघर्ष नहीं। चीन को पाकिस्तान ये बता अच्छी तरह समझ लें।

राजनाथ सिंह ने कहा, “पश्चिमी क्षेत्र में हमारे पड़ोसी पाकिस्तान सीमा पर नापाक हरकतें करता रहता है। 4 युद्ध हारने के बाद भी, वे अभी भी आतंक के माध्यम से छद्म युद्ध लड़ रहे हैं। मैं उन सुरक्षा बलों को सम्मानित करना चाहूंगा, जो इन प्रयासों के बारे में सतर्कता से जवाब देते हैं।”

उन्होंने कहा, “किसी देश का सिपाही होना सौभाग्य की बात है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्य के साथ न्याय करेंगे।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending