Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में जनवरी-फरवरी तक आ सकती है कोरोना की वैक्सीन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले एक फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कोरोना की वैक्सीन कब तक भारत में आएगी। जो जानकारी सामने आ रहे है उसके मुताबिक़ इसकी पहली खेप जनवरी या फरवरी तक देश मे उपलब्ध हो सकती है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कम्पनी एस्ट्राजेनका की इस वैक्सीन को भारत में पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट तैयार कर रही है। इन दिनों इस वैक्सीन का भारत सहित दुनिया के करीब 30 देशों में तीसरे और चौथे दौर का ट्रायल चल रहा है।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल के मुताबिक एस्ट्राजेनका को अगर ब्रिटेन में वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलती है तो भारत मे भी इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो भारत मे अगले साल के शुरुआत में वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत मे इस सम्भावित वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल पूरे होने से पहले मंजूरी मिलती है तो सबसे पहले इसे हेल्थ वर्कर्स जैसे कि डॉक्टर्स,नर्स और दूसरे फ्रंटलाइन वर्कर्स को ये वैक्सीन दी जाएगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending