Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में और खतरनाक हुआ कोरोना, बुधवार को 131 लोगों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना जमकर कहर बरपा रहा है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना से 131 लोगों की मौत हो गई। ये दिल्ली में एक दिन में कोरोना से मरने वालों का सार्वाधिक आँकड़ा है। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले पांच लाख के पार हो गए हैं, जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 7,943 हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कोरोना के ये नए मामले एक दिन पहले 62,232 नमूनों की जांच से सामने आए। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमित होने की दर 12.03 प्रतिशत है। वर्तमान में शहर में कोरोना के 42,458 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर अब 5,03,084 हो गए हैं।

उधर, दिल्ली में कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह 11:00 बजे दिल्ली सचिवालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस को आमंत्रित किया गया है।

कोरोना काल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से बुलाए जाने वाली यह अपनी तरह की पहली बैठक है। इससे पहले जून के महीने में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी लेकिन वह उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने निवास स्थान पर बुलाई थी। आज की इस बैठक में आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय और पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज शामिल होंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending