Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नववर्ष के आगमन पर तमिलनाडु में उल्लास

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट के रिपब्लिकन सदस्य मार्को रुबियो वर्ष 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा सोमवार शाम की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से सीनेट के सदस्य 43 वर्षीय रुबियो ने कहा, “मैं राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करता हूं।” उन्होंने ‘अ न्यू अमेरिकन सेंचुरी’ नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की।

राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को ‘बीता कल’ व ‘पुराना खत’ करार देते हुए रुबियो ने उनकी आलोचना की और कहा, “कल बीत चुका है। हम कभी पीछे नहीं जाएंगे।”

हिलेरी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा दो दिन पहले 12 अप्रैल को की।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा से पहले रुबियो ने सोमवार को अपने शीर्ष दानदाताओं को एक कान्फ्रेंस कॉल के दौरान बताया था कि वह अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति पद के लिए खुद को ‘विशिष्ट रूप से सक्षम’ मानते हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending