Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम योगी अचानक पहुंचे लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

Published

on

Loading

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बड़े अस्पतालों की व्यवस्थाएं परख रहे हैं।मुख्यमंत्री गुरुवार को दिन में अचानक डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचे।

वहां पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ इमरजेंसी तथा अन्य सभी वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी डॉक्टर्स तथा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के साथ ही इलाज के बेहतर साधनों के प्रयोग करने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर आशुतोष दुबे से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बात की।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक आशुतोष दुबे ने बताया, “मुख्यमंत्री ने आज सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया, यहां पर वह आइसोलेशन वार्ड और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मरीजों की बेहतर देखभाल करने के लिए निर्देश दिये हैं। हमने उन्होंने बताया कि अभी तक आइसोलेशन वार्ड में हमारे यहां कुल 93 मरीज आ चुके है। जिसमें 3 मरीज पॉजटिव पाए गये हैं और 8 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है।”

इससे पहले बुधवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया था। वहां पर लोगों से बातचीत करके उन्हें मिल रही सुविधाओं तथा अस्पताल की सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को अस्पतालों व मेडिकल कलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, जनता से सीधा फीडबैक प्राप्त करने और व्यवस्थाओं की हकीकत को मौके पर परखने के लिए निरीक्षण किए जाएं।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending