Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नहीं रही टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस, सड़क हादसे में हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कन्नड टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मेबिना माइकल का मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 22 साल की थीं। इतनी कम उम्र में उनके इस दुनिया को अलविदा कह देने से इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार मेबीना माइकल की गाड़ी एक ट्रैक्टर से जा टकराई। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस अपने होमटाउन मैदिकेरी जा रही थीं, लेकिन बीच रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

गाड़ी में मौजूद उनके बाकी दोस्तों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेबीना को Pyaate Hudugir Halli Life शो से लोकप्रियता हासिल हुई थी। शो के कॉन्सेप्ट के अनुसार इसमें कंटेस्टेंट को अपने घर को छोड़ एक गांव में रहना होता है।

उन्हें सभी सुविधाओं को छोड़ गांव की जिंदगी व्यतीत करनी होती है। इस शो जीतकर वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई थीं। इस शो  के होस्ट अकुल बालाजी उनके निधन से काफी सदमे में हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “मेरी फेवरेट कंटेस्टेंट और Pyaate Hudugir Halli Life सीजन 4 की विनर का यूं चले जाना बहुत बड़ा धक्का है। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि वो हमारे बीच नहीं है।उनके परिवार को इस सदमें से लड़ने की शक्ति दे।”

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending