Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ईद के दिन MHA ने दिया जम्मू-कश्मीर के 122 कैदियों को तोहफा, घरवालों से कराई फोन पर बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों की जेलों में बंद जम्मू-कश्मीर के 122 कैदियों को ईद के दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर उनके परिवार वालों से बात करने का मौका दिया गया।

जानकारी के अनुसार देश के गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में उन कश्मीरियों की एक सूची संकलित करने के निर्देश जारी किए थे जो विभिन्न जेलों में बंद हैं। इस बात की जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी।

ईद के मौके पर तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की जेलों में बंद 122 कैदियों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ बात करने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने कहा कि कैदियों में से 106 यूपी की छह जेलों में जबकि 15 अन्य हरियाणा की जेलों में बंद हैं।

अधिकारी ने बताया चूंकि कोविड-19 के प्रकोप के चलते कैदियों से मुलाकात नहीं हो रही है। लिहाजा कैदियों के लिए ईद को खास बनाने के लिए यह कदम उठाया गया।

उन्होंने बताया कि कोराना के प्रकोप के चलते कैदियों के परिवार वालों के लिए अन्य राज्यों में यात्रा करना कठिन होता है इसलिए यह खास इंतजाम सभी के लिए किया गया। प्रत्येक कैदी को उसके परिवार से बात करने के लिए बेहद खास बंदोबस्त किए गए थे।

 

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending